गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से गाजीपुर के 20 पीड़ित परिवारों को करीब 30 लाख की मुख्यमंत्री जी से इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने प्रमुख सचिव को अवगत कराया था कि इन लोगों के इलाज के लिए पैसे की अत्यंत आवश्यकता है। आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में गैर जनपद के लोग भी शामिल हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है और सभी पीड़ितों को जल्दी से स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की है। पीड़ितों के परिजनों ने भी एमएलसी विशाल सिंह चंचल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया और इस आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इन लाभार्थियों में सोनम सैदपुर को 50000 रुपये, विनोद यादव सदर को 100000 रुपये, अनिल कासिमाबाद को 250000 रुपये, राजू सैदपुर को 500000 रुपये, श्रीराम जखनिया को 250000 रुपये, लालपरी जमानिया को 50000 रुपये, उर्मिला जखनिया को 250000 रुपये,पूनम देवी सदर को 250000 रुपये, सुभाष जखनिया को 226250 रुपये,ओमजी सेवराई को 50000 रुपये, शुभम राय मोहम्दाबाद को 50000 रुपये, सुशीला सदर को 100000 रुपये, नेहा जमानिया को 40000 रुपये, रीता देवी जखनिया को 250000 रुपये, राम बहादुर सदर को 250000 रुपये, अमन जमानिया को 50000 रुपये, योगेश सदर को 100000 रुपये, राम इकबाल जमानिया को 200000 रुपये,किरण देवी को 50000 रुपये,पप्पू सैदपुर को 200000 रुपये ,किशन सैदपुर, किरण देवकली, अजय जखनिया आदि को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..