Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: दीपावली और छठ पर्व को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे मिलेगी बिजली- अधीक्षण अभियंता

गाजीपुर: दीपावली और छठ पर्व को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे मिलेगी बिजली- अधीक्षण अभियंता

गाजीपुर। दीपावली एवं छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनाए रखने की तैयारी की गई है। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से जिलेभर की विद्युत आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कुल 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि त्योहारों के दौरान बिजली से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके। विभाग ने आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए 10 ट्रांसफार्मर ट्रॉलियों को भी सक्रिय रखा है। इसके साथ ही सभी विद्युत उपकेंद्रों पर संविदा कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।इस संबंध में अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शासन स्तर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके मद्देनजर विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से बिजली आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार का फॉल्ट होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति अथवा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी उपकेंद्रों पर कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।शिकायत के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबरअधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर 9453047253 जारी करते हुए अपील की कि त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति से संबंधित कोई भी समस्या आने पर तत्काल इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। बिजली विभाग 24 घंटे उपभोक्ताओं की सेवा के लिए तत्पर रहेगा।उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर आमजन को बिजली की परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।संपर्क सूत्र – 9450963517

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के पहल पर सीएम योगी ने 20 पीड़ितों को दिया इलाज के लिए 30 लाख की आर्थिक सहायता

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से गाजीपुर के 20 पीड़ित परिवारों को करीब …