Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / संगठन और शिक्षकों के लिए खून की आखिरी बूंद तक कुर्बान रहूंगा: दीवान ज़मा खान

संगठन और शिक्षकों के लिए खून की आखिरी बूंद तक कुर्बान रहूंगा: दीवान ज़मा खान

गाजीपुर। मदरसा कादरिया, गाजीपुर में मजलिस फरोग-ए-तालीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की एकजुटता बढ़ाने और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के जनरल सेक्रेटरी दीवान साहब ज़मा खान रहे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन और शिक्षकों के हितों के लिए वे अपने खून की आखिरी बूंद तक कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की एकता, आपसी सहयोग और समर्पण पर निर्भर करती है। इसलिए सभी शिक्षकों को संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए एकजुट होकर काम करना चाहिए। इस अवसर पर दीवान ज़मा खान ने संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपील की। बैठक में गाजीपुर के विभिन्न मदरसों के बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शाहनवाज़ अहमद (मऊ), मास्टर अतहर जमाल, मास्टर अज़ीज़, मौलाना फरीद, हैदर खान और जलालुद्दीन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर अमजद ने किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …