Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साहित्‍य उन्‍नयन संघ द्वारा काव्‍य गोष्‍ठी का हुआ आयोजन

साहित्‍य उन्‍नयन संघ द्वारा काव्‍य गोष्‍ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन ‘साहित्य उन्नयन संघ’ (पंजी.) की गाजीपुर इकाई के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के अवसर पर जिला कार्यालय, प्रीतम नगर कॉलोनी, गाजीपुर में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ की गरिमामयी उपस्थिति एवं गाजीपुर इकाई के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार राय के संयोजन में सम्पन्न हुई। गोष्ठी में उपस्थित रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कवि दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ ने महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी रचना “केवल धोती-लँगोटा धारण कर नहीं बन सकता है कोई गांधी” सुनाई। आशुतोष सिंह ने अपनी रचना “जीवन के पाँच मंत्र” प्रस्तुत करते हुए पढ़ा कि “जीवन वही सार्थक है जो दूसरों के काम आ जाए”। कवि अनिल अनिलाभ ‘गाजीपुरी’ ने अपनी रचना “एहसास चुभन देता है” सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। डॉ. रामअवध कुशवाहा ने “मैं स्वयं को पढ़ रहा हूँ, स्वयं से ही लड़ रहा हूँ” सुनाई। बाल कवयित्री नंदिता सिंह चौहान ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविता “जब हिन्द की हुकूमत गोरों को गई, हिन्दुस्तानियों को गोरे सताने लगे” पढ़कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर संगठन के मुख्य संरक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की साहित्यिक पत्रिका के प्रकाशन की प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर है और अति शीघ्र पत्रिका आप सभी के हाथों में होगी। वहीं, गाजीपुर इकाई के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने घोषणा की कि आगामी दिसम्बर माह में गाजीपुर इकाई के तत्वावधान में एक मंडल स्तरीय सम्मान समारोह एवं विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सिटी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता सीताराम राय, समाजसेवी कौशल कुमार राय सुहवल, वेद प्रकाश राय, चंद्रभूषण राय, वरिष्ठ अभिकर्ता संजय विश्वकर्मा सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार चौहान बागी एवं अध्यक्षता डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। प्रमोद कुमार राय द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शशिकला, सुश्री नंदिनी सिंह, कुमारी सलोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल करने वाला आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

गाजीपुर। गहमर थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की. …