Breaking News
Home / अपराध / नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल करने वाला आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल करने वाला आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

गाजीपुर। गहमर थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की. फिर शादी का झांसा देकर उसे होटल ले जाकर रेप किया. यही नहीं, आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल कर अपने यार-दोस्तों के सामने भी परोसा. आरोपी की हरकतों से तंग आकर लड़की ने खुद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला गाजीपुर के दिलदारनगर थाने में दर्ज हुआ है. यहां एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक वह हाईस्कूल में पढ़ाई करती है. उसने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह अपनी बुआ के साथ लखनऊ गई थी. वापसी में ट्रेन में उसकी मुलाकात आरोपी कांस्टेबल मोहित से हुई. आरोपी ने खुद को गहमर थाने में तैनात बताया था. बातचीत के दौरान आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर दिया और फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन की बातचीत के बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया और उसे कई बार होटल में ले जाकर रेप किया. इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और बाद में इन्हीं वीडियो से ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने दूसरे लोगों के सामने भी परोसा. पीड़िता के मुताबिक जब भी उसने विरोध किया, आरोपी ने उसके वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी बुआ को आपबीती बताया. इसके बाद थाने में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसी बीच पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने किशोरी को जमानियां सर्किल कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज किया. इसके बाद आरोपी कांस्टेबल मोहित यादव समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …