Breaking News
Home / अपराध / 25-25 हजार के दो अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

25-25 हजार के दो अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन में एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 25.10.2026 को थानाध्यक्ष भांवरकोल की टीम द्वारा पुरस्कार घोषित अपराधी आशुतोष राय उर्फ आशु उर्फ बिट्टू पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम सुखडेहरा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर व उपेंद्र राय पुत्र सुभाष चन्द्र राय निवासी ग्राम गोड़ी खास थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। जिसमें अभियुक्त आशुतोष राय उर्फ आशु बाएं पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया है। उक्त अभियुक्तगण मु0अ0सं0 224/2026 धारा 352, 109(1) बीएनएस में वांछित थे। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल करने वाला आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

गाजीपुर। गहमर थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की. …