गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 31-10-2026 से 01-11-2026 तक जनपद वाराणसी में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आज दिनांक 24-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। उक्त चयन/ट्रायल में कुल 25 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, प्रतिभागीय खिलाड़ियो में से 10 वेस्ट खिलाड़ी का चयन कर मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 26-10-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा वाराणसी में प्रतिभाग करेंगे, चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। एथलेटिक्स खेल के चयन/ट्रायल्स में श्री विजय खेलो इण्डिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक चयनकर्ता/मुख्यनिर्णायक के रूप में अपनी सेवा प्रदान कीं, श्री देवी प्रसाद क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर विशेष रूप से उपस्थित रहें, उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला स्तरीय एथलेटिक्स के चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..