Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित सांसद को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सपा के वरिष्‍ठ नेता मुन्‍नन यादव ने बताया कि अफजाल अंसारी मुहम्मदाबाद स्थित अपने आवास पर थे। पिछले तीन-चार दिन से उन्हें बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत के साथ उन्हें तीन-चार बार उल्टी हुई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हरिशंकरी रामलीला में मां गंगा का पूजन, भगवान विष्णु के दस अवतारों की झांकी ने मोहा भक्‍तों का मन

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के 18वें दिन शुक्रवार को …