Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: एमएलसी चुनाव में मतदान प्रभावित करने की शिकायत पर पुलिस ने किया रेयाज अंसारी को गिरफ्तार

गाजीपुर: एमएलसी चुनाव में मतदान प्रभावित करने की शिकायत पर पुलिस ने किया रेयाज अंसारी को गिरफ्तार

 

गाजीपुर। एमएलसी चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने और मतदान को प्रभावित करने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कासिमाबाद पुलिस ने बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी का शांति भंग की आशंका में चालान किया। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि रेयाज अंसारी इस चुनाव के मतदाता भी नहीं थे।
कासिमाबाद थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि डायल 112 की गश्त के दौरान रेयाज अंसारी द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। रेयाज अंसारी का नाम पहले भी आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उनकी पत्नी निकहत परवीन पर मदरसे में कथित फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगा था। अप्रैल 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत रेयाज अंसारी से जुड़ी करीब 6.70 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। पुलिस ने उन्हें मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा हुआ भी बताया था। चुनाव के दौरान हुई ताजा कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार …