Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां में 25 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां में 25 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

गाजीपुर। जखनियां क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां, गाजीपुर में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी की ओर से किया जा रहा है, जबकि साबिर अली एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट प्रायोजक की भूमिका निभा रहा है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक परामर्श और रेफरल की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, सर्जरी के लिए रेफर किए गए पात्र मरीजों को निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा के साथ पौष्टिक भोजन, ठहरने, आवश्यक दवाइयों और परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आने वाले लोगों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर तथा यदि वे पहले से कोई दवा ले रहे हैं, तो उसकी जानकारी या दवाइयां साथ लाने की सलाह दी गई है। डायरेक्टर आमिर अली ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और आंखों से संबंधित समस्याओं की समय पर जांच कराएं। शिविर के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक व्यक्ति मरीज का नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं। संपर्क सूत्र: फैयाज खान मिस्बाही — 9125666786, शिविर स्थल: डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां, गाजीपुर।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हरिशंकरी रामलीला में मां गंगा का पूजन, भगवान विष्णु के दस अवतारों की झांकी ने मोहा भक्‍तों का मन

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के 18वें दिन शुक्रवार को …