Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज मलिकपुरा में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

पीजी कालेज मलिकपुरा में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल एवं अभिरुचि के अनुरूप रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। गौरव सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी,गाजीपुर ने बताया कि जखनियां विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलिकपुरा, गाजीपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलिकपुरा के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इस वृहद रोजगार मेले के माध्यम से जनपद के बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं नियोजकों सहित 25 से अधिक कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इनमें प्रमुख रूप से प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा. लि., अतुल ऑटो लिमिटेड, केविन पाइप प्रा. लि., विशाल बियरिंग्स लिमिटेड, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, गैलेक्सी चेन प्रा. लि. तथा गाजीपुर रोडवेज आदि शामिल हैं। प्रतिभागी कंपनियों द्वारा मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, नैप्स ट्रेनी, संविदा वाहन चालक सहित विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी प्रतिभा एवं कौशल को उचित मंच प्रदान करना है। आठवीं, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थियों एवं अकुशल श्रमिकों सहित विभिन्न शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यताधारी युवाओं से अपील की जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराएं तथा अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप इच्छित कंपनियों में आवेदन करें। संबंधित कंपनियों एवं नियोजकों की रिक्तियों का विवरण विभागीय रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी मूल प्रमाण-पत्रों, उनकी छायाप्रतियों तथा आवश्यक बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलिकपुरा, गाजीपुर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में इंटर हाउस डिबेट कंपटीशन में अंकीता बिंद एवं अंजुम खातून प्रथम

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के पश्चात हिंदी एवं अंग्रेजी मैं …