Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बहन मायावती कालेज को विधि संकाय में एल एल.बी की मिली मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर

बहन मायावती कालेज को विधि संकाय में एल एल.बी की मिली मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर

गाजीपुर। बहन मायावती कालेज चौकड़ी, चौरा-गाजीपुर को विधि संकाय में एलएल.बी त्रिवर्षीय  पाठ्यक्रम की मान्यता / सम्बद्धता शासन एवं अनुमोदन बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा प्रदान कर दी गई है, जिससे इस सत्र में प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। इससे अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपने ही जिले में कानून की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जिससे क्षेत्र में अपार खुशी है। ज्ञात हो कि इस महाविद्यालय का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 11 जुलाई 2003 को किया था। उनके असीम अनुकम्पा से मुख्यमंत्री विशेषाधिकार द्वारा स्नातक स्तर पर इस महाविद्यालय को मान्यता प्रदान की गई थी।

विधि संकाय की मान्यता से बढ़ा शैक्षणिक दायर

बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम को अपना अनुमोदन दिए जाने के बाद महाविद्यालय में विधि की पढ़ाई भी विधिवत शुरू होगी इसके क्षेत्र के छात्रों को कानून शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा महाविद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी की मान्यता प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। महाविद्यालय में पूर्व से संचालित बीएड, डीएलएड (बीटीसी), डी.फार्मा (एलोपैथ), बीए., एमए बीएससी एवं एमएससी सफलतापूर्वक कर रहा है और अब विधि संकाय जुड़ने से शैक्षणिक दायरा और विस्तृत हो गया है। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर प्रगति पथ अग्रसर हैं सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र/छात्राओं को विशेष सुविधा प्रदान की जाती है और महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विशेष मार्गदर्शन एवं अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध है।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में अजंता – ए सात विकेटों से विजयी

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर …