Breaking News
Home / खेल / प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 24 अक्‍टूबर को होगा ट्रायल

प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 24 अक्‍टूबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 31-10-2026 से 01-11-2026 तक जनपद वाराणसी में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 24-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 24-10-2026 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 26-10-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में प्रातः 09.00 बजे प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा । उक्त राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वही खिलाडी भाग ले सकते है जिनका आयु दिनांक 17-09-2006 से 16-09-2008 के मध्य होनी चाहिए। वही खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में अजंता – ए सात विकेटों से विजयी

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर …