Breaking News
Home / अपराध / अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार सुबह शेखपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शव सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक एक लेन पर जाम लगा दिया। वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। बिरनो थाना क्षेत्र के भंवरहा गांव निवासी मिट्ठू राम (पुत्र कवलू राम) प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह बाइक से गाजीपुर में राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। शेखपुर के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और भीम आर्मी के कार्यकर्ता जुट गए। सूचना पर सदर तहसीलदार राजीव कुमार यादव और सीओ सिटी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान नोनहरा, बिरनो, दुल्लहपुर और जंगीपुर थाने की पुलिस तैनात रही। मृतक चार भाइयों में से एक थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो सभी अविवाहित हैं। जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक के पुत्र कृष्णानंद राम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे को लेकर समाजवादी पार्टी ने पदयात्रा निकालकर किया विरोध-प्रदर्शन

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी …