Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ पीजी कॉलेज गाजीपुर में निर्वाचक साक्षरता क्लब के तहत क्विज, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता सम्मानित

गोपीनाथ पीजी कॉलेज गाजीपुर में निर्वाचक साक्षरता क्लब के तहत क्विज, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता सम्मानित

गाज़ीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में बुधवार को गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली सलामतपुर के प्रांगण में क्विज, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद एवं तहसीलदार कासिमाबाद उपस्थित रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से निर्वाचन आयोग, मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया, मताधिकार एवं लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी जानकारी एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने निर्वाचन एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था से संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोलियों के माध्यम से मतदान एवं मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी एवं उप प्राचार्या डॉ. अंजना तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभागिता एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बहरियाबाद के वाहिद का पूरे पूर्वांचल में था आतंक, अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

गाजीपुर। अंबेडकरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गाजीपुर जिले के बहरियाबाद निवासी …