Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा ने मनाया जनजाति गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया स्मरण

भाजपा ने मनाया जनजाति गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया स्मरण

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गोंड की अध्यक्षता में आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सप्ताह के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद खरवार ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सांस्कृतिक अस्मिता और स्वतंत्रता संघर्ष के अद्वितीय प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को संगठित करने तथा अपने अधिकारों एवं परंपराओं की रक्षा के लिए जागरूक करने का कार्य किया। उनका जीवन त्याग, साहस, संघर्ष और आत्मसम्मान की प्रेरणादायी गाथा है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री पंचदेव गोंड, पिंटू गोंड, टुनटुन गोंड, प्रदीप गोंड सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बहरियाबाद के वाहिद का पूरे पूर्वांचल में था आतंक, अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

गाजीपुर। अंबेडकरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गाजीपुर जिले के बहरियाबाद निवासी …