Breaking News
Home / अपराध / मुहम्‍मद कौशेन हत्‍याकांड का आरोपी बिहार में शराब तस्‍करी में गिरफ्तार, बोले एसपी सिटी-आरोपी को लाया जायेगा गाजीपुर

मुहम्‍मद कौशेन हत्‍याकांड का आरोपी बिहार में शराब तस्‍करी में गिरफ्तार, बोले एसपी सिटी-आरोपी को लाया जायेगा गाजीपुर

गाजीपुर। बहुचर्चित मुहम्मद कौशेन  हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी  शुभम चौबे उर्फ लेखपाल को बिहार के कैमूर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुर्गावती थाना पुलिस ने उसे 14 नवंबर की रात एनएच-19 पर वाहन जांच के दौरान कथित तौर पर शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा। गाजीपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।  पुलिस के मुताबिक, शुभम बनारस से मोहनिया जा रही एक यात्री बस में सवार था। उसने शराब के पाउच अपने शरीर पर टेप से चिपका रखे थे और ऊपर से चादर ओढ़ रखी थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 200-200 मिलीलीटर के 20 पाउच बरामद हुए, जिनमें कुल चार लीटर देसी शराब थी। बिहार पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, दुर्गावती थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक यात्री बस में युवक शरीर पर शराब के पाउच छिपाकर ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एनएच-19 पर वाहन जांच शुरू की। रात करीब 8.10 बजे बस पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर उतरकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बरामद शराब के पाउच पर निर्माण तिथि 27 अक्टूबर 2026 दर्ज थी। निर्माता के रूप में गाजीपुर के नंदगंज स्थित लॉर्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड का नाम अंकित बताया गया है। बताते चेल कि 10 नवंबर को नगर के मिश्र बाजार में जूता कारोबारी मुहम्मद दाऊद के बेटे कौशेन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि कौशेन दुकान से घर लौटते समय रास्ते में समोसा खाने के लिए रुका था, तभी हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड में विशाल चौबे उर्फ शुभम चौबे नामजद आरोपी था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में स्वॉट और सर्विलांस टीम सहित चार टीमें लगाई गई थीं। अब बिहार में शराब तस्करी के आरोप में उसकी गिरफ्तारी के बाद जिले पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। एएसपी सिटी राकेश मिश्रा ने बताया कि कौशेन हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम चौबे के भभुआ जिले के दुर्गावती थाने में पकड़े की सूचना मिली है। वहां की पुलिस से सम्पर्क साधकर उपर जिले में दर्ज मुकदमे के बारे में जानकारी दे दी गई है। उसे रिमांड पर जिले में लाने की कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। बहुत जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी और इसके बाद उसे यहां के जेल में लाया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सुभाष चौहान के गाजीपुर आगमन पर हुआ भव्‍य स्‍वागत, कार्यकर्ताओ ने लगाये उत्‍साह में नारे

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा सुभाष चौहान जी का …