Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानियां एसडीएम ने किया विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का शुभारंभ

जमानियां एसडीएम ने किया विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का शुभारंभ

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों के लिए विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कि शुभारंभ बुद्धम शरणम महाविद्यालय लोदीपुर जमानिया उपजिलाधिकारी सुश्री निधि ने की, इस दौरान तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए। कहा कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर यह अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान कोई भी मतदाता मतदान से वंचित ना हो। इसका सबसे पहले ध्यान रखनी होगी। इसके बाद सुश्री निधि ने बताया कि विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण के कार्य के लिए शुभारंभ की जा रही है। इसलिए सभी बीएलओ कर्मियों को ईमानदारी के साथ कर्म निष्ठा के साथ जुट जाए। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इन प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी और विशेष गहन पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आम लोगों की सुविधा के लिए प्रारूप मतदाता सूचियां सभी बीएलओ कर्मियों के पास उपलब्ध होना चाहिए। इसके तहत मतदाता सूचियों में त्रुटियों और विसंगतियों की पहचान कर निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उक्त अवसर पर सत्यम इंटर नेशनल स्कूल के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य एल डी जेना, लेखपाल राहुल कुमार, कानूनगो नसीमुल्लाह सहित आदि कर्मी मौजूद रहे।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बलुआ घाट जमानियां के अंत्येष्टि स्थल के विकास के लिए शासन ने स्वीकृत किए 42.40 लाख रुपये, जमानिया नगर पालिका को बड़ी सौगात

गाजीपुर। नगर के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने …