Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में गाजीपुर में कुल 2650903 है मतदाता

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में गाजीपुर में कुल 2650903 है मतदाता

गाजीपुर! भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17 नवम्बर 2026 को कर दिया गया है। उक्त आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद के 3335 मतदेय स्थलों एवं तहसील कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय गाजीपुर तथा जनपद की वेबसाइट ghazipur.nic.in    पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल मतदाताओं की संख्या- 2650903 है, जिसमें पुरुष मतदाता 1439056, महिला मतदाता 1211812 एवं थर्ड जेंडर मतदाता- 35 हैं। उन्होने सूचित किया है कि आलेख्य प्रकाशन दिवस 17 नवम्बर 2026 को प्रकाशित की गयी आलेख्य मतदाता सूची का अवलोकन उक्त स्थलों पर कर सकते है। दावे और आपत्तियां दिनांक 17 नवम्बर (मंगलवार) से दिनांक 16 दिसम्बर 2026 (बुद्धवार) तक प्राप्त की जायेगी तथा उनका निस्तारण दिनंाक 28 दिसम्बर 2026 (सोमवार) तक किये जाने हेतु आयोग द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गयी है। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान के लिए दिनांक 21 नवम्बर 2026 (शनिवार), 22 नवम्बर (रविवार), 28 नवम्बर (शनिवार), एवं 29  नवम्बर 2026 (रविवार) निर्धारित किए गए हैं। इन तिथियों में जनपद के समस्त बीएलओ अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर दिनांक 17 नवम्बर 2026 को प्रकाशित आलेख्य  निर्वाचक नामावली एवं पर्याप्त मात्रा में फार्म-6, 7 एवं 8 के साथ उपलब्ध रहेंगे। यदि किसी मतदाता की आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है अथवा 01 अप्रैल 2027, 01 जुलाई 2027 या 01 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष पूर्ण होगी, तो वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु फार्म-6 भर सकता है। तथा निर्वाचक नामावली दर्ज मतदाता के किसी प्रविष्टि में संशोधन करने / मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रति स्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन/निवास परिवर्तन हो जाने के संबंध में फार्म-8 एवं मतदाता सूची से मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं अनुपस्थित प्रविष्टिओं को हटाने हेतु ं फार्म-7 भरकर जमा किया जा सकता है। मतदाता अपना दावा अथवा आपत्ति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित मतदान स्थल पर तैनात बीएलओ के माध्यम से अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइटwww.voters.eci.gov.in  या ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सुभाष चौहान के गाजीपुर आगमन पर हुआ भव्‍य स्‍वागत, कार्यकर्ताओ ने लगाये उत्‍साह में नारे

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा सुभाष चौहान जी का …