Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे को लेकर समाजवादी पार्टी ने पदयात्रा निकालकर किया विरोध-प्रदर्शन

चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे को लेकर समाजवादी पार्टी ने पदयात्रा निकालकर किया विरोध-प्रदर्शन

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के द्वारा रची जा रही वोट काटने की साजिश का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर  समाजवादी पार्टी  गाजीपुर ने आज दिनांक 4 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से लंका होते हुए सरजू पांडे पार्क तक पदयात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। पदयात्रा के पुर्व पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमानियां के विधायक माननीय ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है तो गरीब और आम आवाम जिंदा है।जिस दिन देश से लोकतंत्र खत्म हो जायेगा गरीब पूंजीपतियों और उनके आकाओं का गुलाम बनकर रह जायेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र के लिए कलंक बताते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार गरीब आवाम के सपनों को रौंदने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जब इस देश के लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हक और अधिकार पर आंच आयी है तथा किसी तानाशाह ने सर उठाया है समाजवादियों ने अपने संघर्ष की बदौलत तानाशाही ताकतों का फन कुचलने और आम जनता के हक और अधिकार की रक्षा करने का काम किया है। इस मौके पर सरजू पांडे पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए  जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने  कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान के माध्यम से मत देने का अधिकार दिया था जनता को उस अधिकार से वंचित करने की  मोदी सरकार एवं चुनाव आयोग नापाक साजिश रच रही है। चुनाव आयोग एस आई आर और एस ए आर की प्रक्रिया अपनाकर  वोट काटने की साज़िश कर रही है। समाजवादी पार्टी मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त की इस नापाक साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े। इस देश के लोकतंत्र, संविधान और संविधान द्वारा मिले हक एवं अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि जनता मोदी सरकार और ज्ञानेश जी के खिलाफ आक्रोशित हैं , जनता के मन में इनके खिलाफ गुस्सा है।  जिसकी वजह से देश क्रान्ति के मुहाने पर है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जनता की अदालत में अपनी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा बौखला गयी है। वह झूठ,फरेब,छल कपट के रास्ते पर चलकर सत्ता हासिल करना चाहती है। नौजवान उनकी इस नापाक हरकत और कभी पकौड़ा बेचने और कभी ई रिक्शा चलाने के इन नेताओं के बयान के चलते इनके खिलाफ बौखलाया हुआ है। नौजवानों का अपमान जितना इस सरकार के कार्यकाल में हुआ है उतना किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव,डॉ नन्हकू यादव,गोरख यादव , राजकुमार पाण्डेय, संतोष यादव,आमिर अली,अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा , अशोक कुमार बिन्द, परशुराम बिंद, सत्येन्द्र यादव सत्या,मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान,जै हिंद यादव, योगेन्द्र राय,राजेन्द्र यादव, सुशील जायसवाल,सूरज राम बागी, दिनेश यादव,सुजीत कुमार यादव, पुनीता सिंह खुश्बू,कमलेश यादव,विजय बहादुर यादव, अनिल यादव,तहसीन अहमद, गोविंद यादव, अवधेश यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा,शौर्या सिंह,  तौकीर खां, डॉ समीर सिंह,रीता विश्वकर्मा,कंचन रावत, रीना यादव, धन्नो यादव जयराम भारती,रामधीरज शास्त्री, संतोष यादव, जमुना यादव, जयराम भारती, डॉ शिव प्रताप यादव, मार्कंडेय यादव,अरविंद कुमार यादव,चंदन यादव, राजेश यादव,मनीश्वर,सदानंद यादव, सुभाष यादव,सोनू खां,रियाज अंसारी, राहुल निषाद,लल्लन राम, अशोक कुमार यादव,सुग्गु यादव,आदि मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार सुबह शेखपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे …