Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ईंट निर्माता समिति की बैठक में जीएसटी, खनन, प्रदूषण, शुल्क व मजदूरी पर हुई चर्चा

ईंट निर्माता समिति की बैठक में जीएसटी, खनन, प्रदूषण, शुल्क व मजदूरी पर हुई चर्चा

गाजीपुर। ईंट निर्माता समिति के सदस्‍यों की वार्षिक बैठक रविवार को राधेश्‍याम वाटिका रौजा पर हुई। भट्ठा मालिकों की समस्‍याओं जीएसटी, खनन, प्रदूषण, जिला पंचायत की वार्षिक शुल्‍क और वैभव कर तथा भट्ठा पर कार्यरत मजदूरों की समस्‍याओं को लेकर चर्चा की गयी। जीएसटी गाजीपुर के उपायुक्‍त खंड-3 के अधिकारी विकास चंद्र ने जीएसटी से सम्‍बंधित समस्‍याओं पर विस्‍तार से प्रकाश डाला और लोगों की समस्‍याओं के निराकरण करने को कहा। प्रदूषण के अधिकारी अतुल तेलवानी ने प्रदूषण से सम्‍बंधित समस्‍याओं को सुना और प्रदेश सरकार द्वारा गाइडलाइन भी भट्ठा मालिकों को बताया। जिला खनन अधिकारी ईश्‍वर चंद्र ने खनन की समस्‍याओं पर प्रकाश डाला और 2026-27 का खनन शुल्‍क जमा करने के लिए कहा। समिति के अध्‍यक्ष रजनीकांत राय ने बैठक में आये हुए समस्‍त अधिकारियों से भट्ठा मालिकों की समस्‍याओं को अवगत कराया और उसका समाधान भी कराने के लिए समिति के तरफ से कहा और उनका धन्‍यवाद भी किया। महासचिव लल्‍लन सिंह संगठन की समीक्षा और श्रम विभागों से सम्‍बंधित समस्‍याओं पर प्रकाश डाला। बिरनो प्रमुख राजन सिंह को सर्वसम्‍मति से समिति का संरक्षक चुना गया। राजन सिंह ने कहा कि मैं हमेशा समिति के लोगों की समस्‍याओं के लिए उपलब्‍ध रहूंगा। बैठक में रिंकू राय, गोपाल राय, पवन कुमार, आसिफ अली, रामप्रकाश उपाध्‍याय, श्‍याम नारायण सिंह, सुधीर राय, सदानंद सिंह यादव, विनोद चौहान आदि मौजूद थे। अध्‍यक्षता रामकेर यादव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे को लेकर समाजवादी पार्टी ने पदयात्रा निकालकर किया विरोध-प्रदर्शन

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी …