गाजीपुर। आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह/प्लेस आफ सेफ्टी, गाजीपुर के प्रांगण मे जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर के सदस्य नीरज कुमार मानू के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वाजारोहण किया गया, तत्पश्चात् दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी अधिक्षक राम अचल मौर्या, पी टी आई रियाजउद्दीन, वरिष्ठ लिपिक संजय यादव, राजू यादव, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सुरक्षा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..