Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर पुलिस ने महात्‍मा गांधी व लाल बहादुर शास्‍त्री के जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कर्मचारियों को किया गया सम्‍मानित

गाजीपुर पुलिस ने महात्‍मा गांधी व लाल बहादुर शास्‍त्री के जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कर्मचारियों को किया गया सम्‍मानित

गाजीपुर। राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी  एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के जीवन-संघर्ष, उनके आदर्शों एवं सत्य, अहिंसा तथा स्वच्छता के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक गीता राय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों/सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर परि‍ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

गाजीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां कसेरा पोखरा के प्रांगण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर …