गाजीपुर। वरिष्ठ उ०नि० प्रताप नारायण यादव व उ०नि० शिवमणि सेन मय हमराही बल के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परमानन्दपुर के काली माता मन्दिर के पास कुछ लोग शराब के ठेके से शराब लाकर एक कार में लाद रहे हैं, जो तस्करी हेतु बिहार जाने वाली है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस बाल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम परमानन्दपुर स्थित काली माता मन्दिर के पास घेराबन्दी की गई। पुलिस टीम को आता देख कार में शराब लाद रहे व्यक्तियों में से दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, जबकि एक अभियुक्त को समय करीब 2.35 बजे कार में शराब लादते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तथा मौके पर खड़ी सफेद रंग की किया सोनेट (KIA SONET) कार से कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा एक अदद एन्ड्राईड मोबाइल फोन बरामद हुए। इस सम्बन्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम व पता –
- रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह ग्राम पहाड़पुर थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष (गिरफ्तार)
- राहुल सिंह पता अज्ञात (मौके से फरार)
- उपनाम पाण्डेय नाम पता अज्ञात (मौके से फरार)
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..