Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में ऐतिहासिक महा-सर्जिकल कैंप 26 सितंबर से: देशभर के 29 रोटेरियन विशेषज्ञ सर्जन करेंगे 700 से अधिक नि:शुल्क ऑपरेशन

गाजीपुर में ऐतिहासिक महा-सर्जिकल कैंप 26 सितंबर से: देशभर के 29 रोटेरियन विशेषज्ञ सर्जन करेंगे 700 से अधिक नि:शुल्क ऑपरेशन

गाजीपुर। अभिनव सिन्हा के भागीरथ प्रयास से जनपद गाजीपुर में स्वास्थ्य सेवा और परोपकार का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है जिसके तहत रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3132 और 3131 सहित अन्य रोटरी मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में जनपद गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आगामी 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक भव्य ‘मेगा सर्जिकल ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट’ (महा-शल्य चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय शिविर में देश भर से आ रहे 29 रोटेरियन विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक (सर्जन) विभिन्न विधाओं में 700 से अधिक जटिल ऑपरेशन नि:शुल्क करेंगे | साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानीय मुख्य आयोजक अभिनव सिन्हा द्वारा प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के पूर्ण समन्वय से मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त उपकरण, अतिरिक्त बेड, मेडिकल स्टाफ, दवाइयां और विशेष ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है | आयोजन की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त निदेशक को विशेष रूप से गाजीपुर में प्रतिनियुक्त किया है, वहीं गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला भी व्यवस्थाओं पर सीधी नजर बनाए हुए हैं | शिविर का उद्घाटन प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक के कर-कमलों द्वारा कल 26 सितम्बर को दोपहर 12:35 बजे होगा | के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। स्थानीय रोटरी क्लब गाजीपुर के डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम 26 सितंबर की शाम तक गाजीपुर पहुंच जाएगी | 27 सितंबर से ओपीडी के जरिए चिन्हित मरीजों के ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे | विशेषज्ञ शल्यचिकित्सकों व मरीजों के सहायता के लिए मेडिकल कॉलेज में रोटरी क्लब गाजीपुर की ओर से एक विशेष ‘सहायता कक्ष” बनाया जायेगा | उन्होंने शिविर के मुख्य आयोजक अभिनव सिन्हा के इस भगीरथ प्रयास को ऐतिहासिक करार देते हुए उन्हें साधुवाद दिया है |  उन्होंने बताया कि अभिनव सिन्हा ने गाजीपुर के गरीब और वंचित वर्ग के दर्द को अपना दर्द समझा है जिससे प्रेरित होकर उन्होंने इस महा-अभियान को धरातल पर उतारने के लिए दिन-रात एक कर दिया | उनके कुशल समन्वय की बदौलत ही देश के कोने-कोने से प्रख्यात चिकित्सक इस सेवा कार्य के लिए आकर्षित व प्रेरित हुए। गाजीपुर सर्जिकल प्रोजेक्ट के सलाहकार राजीव प्रधान ने बताया कि यह टीम इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर में 7 और महाराष्ट्र में 3 ऐसे बड़े सर्जिकल शिविर सफलतापूर्वक आयोजित कर चुकी है | इन शिविरों के माध्यम से अब तक 15,000 से अधिक ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों के अनुमानित 100 करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है। शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए रोटरी क्लब गाजीपुर के डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का नेतृत्व पीडीजी रो० डॉ. गिरीश गुणे (डिस्ट्रिक्ट 3131) और को-चेयरमैन के रूप में पीडीजी रो० सुधीर लातुरे (डिस्ट्रिक्ट 3132) कर रहे हैं | इस महाअभियान में डिस्ट्रिक्ट 3131 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० नितिन ढमाले, डिस्ट्रिक्ट 3132 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० जयेश पटेल, डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० डॉ. पूनम गुलाटी, आरआरएफसी डॉ. प्रमोद कुमार और डिस्ट्रिक्ट 3250 के पीडीजी रो० संजीव ठाकुर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पूरा आयोजन रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर्स रो० डॉ. भरत पांड्या और रो० राजू सुब्रमण्यम के मार्गदर्शन में हो रहा है। डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० डॉ. पूनम गुलाटी लगातार व्यक्तिगत तौर पर रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब तथा रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में संख्या में शामिल होते हुए अपना यथासम्भव अधिकांश समय इस सेवा कार्य में लगाने की अपील कर रहीं हैं। डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्षा रो० विनीता सिंह व सचिव रो० सुमन सर्राफ के विचार-विमर्श के अनुसार क्लब के सभी सक्रिय रोटेरियंस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रो० आशीष सेठ, रो० वरुण कुमार अग्रवाल, रो० डॉ. यू.सी. राय, रो० सैयद जीशान जिया, रो० राजेश प्रसाद, रो० संतोष शर्मा, रो० विनय कुमार सिंह, रो० संजर नसीर, रो० सानंद सिंह, रो० सी.पी. चौबे, रो० सहित रो० अजय सर्राफ, रो० मंजू सेठ, रो० आनंद सिंह, रो० अनुज कुमार श्रीवास्तव, रो० अनुराग गुप्ता, रो० अरबिन्द कुमार शर्मा, रो० अरविंद सिंह, रो० आशुतोष सिंह “चंदन”, रो० दामिनी सिंह, रो० दीपक कुमार शर्मा, रो० डॉ बिटी सिंह, रो० डॉ. जे.एस. राय, रो० डॉ. राजेश राय, रो० डॉ. राजेश सिंह, रो० डॉ. शिवम राय, रो० डॉ. स्वतंत्र सिंह, रो० जी.के. सिंह, रो० मोहित श्रीवास्तव, रो० ओम नारायण सैनी, रो० प्रकाश चन्द्र राय, रो० प्रीति सिंह, रो० राजेश कुमार गुप्ता, रो० रमेश रस्तोगी, रो० रवि केडिया, रो० संजय राय, रो० श्रवण कुमार सिंह, रो० सुमन सिंह, रो० विनय शंकर, रो० विनीत चौहान, रो०विवेक कुमार सहित रोटरेक्ट क्लब और इनर व्हील क्लब को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, जिससे सभी सदस्य एकजुट होकर क्लब के सेवा कार्यों को गति प्रदान करते हुए अभिनव सिन्हा के इस भागीरथ प्रयास को सफलतापूर्वक फलीभूत किया जा सकें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विकट मौसम में अभिनव सिन्‍हा के भगीरथ प्रयास से नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर की तैयारी पूरी, डिप्‍टी सीएम 26 को करेंगे उद्घाटन

शिवकुमार गाजीपुर। लगातार तीन दिनों से हो रही आंधी और बरसात के बावजूद रामलीला मैदान …