Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपाइयों ने पुष्‍पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि  

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपाइयों ने पुष्‍पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि  

गाजीपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता, भाजपा के महामनीषी एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले के सभी बूथों पर अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिले के सभी बूथों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, विचारों एवं एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के संकल्प को दोहराया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से ऐसी विकास दृष्टि प्रस्तुत की, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र कल्याण की परिकल्पना है। उनका अंत्योदय का विचार आज भी भाजपा की जनसेवा की मूल प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, संकठा प्रसाद मिश्र, शैलेश कुमार राम, राजन प्रजापति, बलवंत बिंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में 27 सितंबर को वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने अवगत कराया है कि “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” …