गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 28 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2026 तक लालपुर वाराणसी में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में दिनांक 24-09-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 24-09-2026 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाड़ी 25-09-2026 को डा० भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी मण्डल में प्रातः 10.00 बजे प्रतिभाग करेंगे। खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण-पत्र, मय फोटो सहित, नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..