Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पीडीए समाज के बच्‍चो को शिक्षा से किया जा रहा है वंचित- सपा प्रदेश सचिव महेंद्र पाल

गाजीपुर: पीडीए समाज के बच्‍चो को शिक्षा से किया जा रहा है वंचित- सपा प्रदेश सचिव महेंद्र पाल

गाजीपुर। विधानसभा जखनियां में पाल पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेन्द्र पाल जी ने समाज के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, चरम सीमा पर है पीडीए समाज के लोगों को भाजपा सरकार में कहीं न्याय नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में 26000 प्राथमिक, जूनियर विद्यालयों को बंद करके सरकार ने पीडीए समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की जो साजिश की है हमारा समाज बर्दाश्त करने का काम नहीं करेगा। जन संवाद में महेंद्र पाल ने अपील करते हुए कहा कि आज समय आ गया है कि हम सब लोग एक साथ मिलकर के 2027 में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। अध्यक्षता रामनाथ पाल ने किया। संचालन  इन्द्रदेव पाल कार्यक्रम में सर्वश्री त्रिवेणी राम पूर्व विधायक, पूर्व प्रमुख धर्मदेव यादव, पूर्व प्रमुख गरीब, राम बचन यादव, श्रीराम, जयराम, जितेंद्र भारती,विमल, जमुना, सूर्यमणि, रामराज पाल, चंद्रिका पाल, सागर पाल, सरजू पाल, मारकंडे पाल, बुधराम पाल, गोबरी पाल, दिनेश पाल सालिक पाल,विनीत, लल्लन, कमला, महेंद्र,अलगू राम सहित बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

32 पीएम श्री विद्यालयों में विकसित होंगे किचन व औषधीय गार्डन के लिए धन स्‍वीकृत- बीएसए

गाजीपुर। उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद गाजीपुर …