Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी आशुतोष सिन्‍हा व लाल बिहारी का 6 दिसंबर को हो जायेग कार्यकाल समाप्‍त, चुनाव के लिए टाइमटेबल जारी

एमएलसी आशुतोष सिन्‍हा व लाल बिहारी का 6 दिसंबर को हो जायेग कार्यकाल समाप्‍त, चुनाव के लिए टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वार्चित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल दिनांक 06 दिसम्बर, 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत कर दिया गया है। निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 06 अक्टूबर,  2026 (मंगलवार), नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनंाक 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार), नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार), मतदान का दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार), मतदान का समय पूर्वान्ह 08.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक, मतगणना का दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार), वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 तक है। उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026 के संदर्भ में वाराणसी स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट समस्त जनपदों में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 26 दिसम्बर, 2016 में दिये गये प्राविधानों के अनुसार लागू हो गये है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

32 पीएम श्री विद्यालयों में विकसित होंगे किचन व औषधीय गार्डन के लिए धन स्‍वीकृत- बीएसए

गाजीपुर। उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद गाजीपुर …