Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माँ कवलपति हॉस्पिटल, गाज़ीपुर में 76 दीप प्रज्वलित कर मनाया गया पीएम मोदी का 76वाँ जन्मदिवस

माँ कवलपति हॉस्पिटल, गाज़ीपुर में 76 दीप प्रज्वलित कर मनाया गया पीएम मोदी का 76वाँ जन्मदिवस

गाजीपुर। माँ कवलपति हॉस्पिटल, गाज़ीपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 76 दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बिट्टी सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ अंजली, मधु, बिंदु, प्रिया, नित्या सहित हॉस्पिटल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा एवं स्वर्ण महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, शोभा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. स्वतंत्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देश सेवा, विकास और राष्ट्रहित की भावना निरंतर मजबूत होती रहे तथा हमारा देश प्रगति के पथ पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: डंपर की चपेट में आने से अज्ञात व्‍यक्ति की मौत

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत मेहवलिया गांव में डम्‍पर की चपेट में आने से …