गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ के तहत सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चियों ने क्षेत्र के लोकप्रिय विधान परिषद सदस्य एमएलसी विशाल सिंह चंचल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। बच्चियों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत केक काटकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों, बच्चियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। सभी ने कामना की कि प्रधानमंत्री जी की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा की भावना इसी प्रकार निरंतर बनी रहे और देश विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़े रहे हैं। उनका जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लेने का अवसर है। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार हिमांशु सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, सुधीर पाटिल, मार्कण्डेय सिंह, दिलीप सोनकर, अखिलेश कुशवाहा, भरत यादव, रजनीकांत पाण्डेय, अनूप जायसवाल, अनुराग एवं आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बच्चियां, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..