Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर में नैनो उर्वरकों पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सैदपुर में नैनो उर्वरकों पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। ब्लॉक सभागार सैदपुर में सैदपुर तहसील के सभी सचिव व सहकार सारथी उपस्थित रहें इफको नैनो उर्वरको पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संजय सिंह  हैफेड निदेशक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील वर्मा जी सचिव जिला सहकारी बैंक गाज़ीपुर, दीपक सिंह जी अपर जिला सहकारी अधिकारी सैदपुर, रीजनल मैनेजर इफको वाराणसी अक्षय कुमार पाण्डेय जी जिला सहकारी अधिकारी शरद सिंह जी उपस्थित रहे। रीजनल मैनेजर इफको वाराणसी अक्षय कुमार पांडे द्वारा  सभागार में उपस्थित सचिव व सहकार सारथी को नैनो यूरिया प्लस,नैनो डीएपी,नैनो जिंक के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं कृषि विभाग द्वारा किये जा रहे सभी कार्यक्रम में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के बारे में कृषकों को जागरूक किए जाने की बात कही जिससे कि कृषकों के लागत में भी कमी आए एवं फसलों का उत्पादन भी बढ़े। इफको क्षेत्रधिकारी सचिन तिवारी जी द्वारा जैव उर्वरक,सागरिका  एवं जल विलय उर्वरक के प्रयोग विधि एवं लाभ की जानकारी दी गई। नैनो डीएपी की 500 ml. बोतल जो कि 600 रुo में है इससे 100 किलोग्राम बीज को शोधित कर सकते है।नैनो डीएपी से बीज शोधित कर बुवाई करने से बीजों का जमाव अच्छा होता है साथ ही जड़ो का विकास अच्छा होता है। जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के सचिव द्वारा सभी सचिवों को अधिक से अधिक नैनो उर्वरकों तथा अन्य उत्पाद के व्यवसाय से समिति को विकसित करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय सिंह द्वारा बताया गया कि इफको किसानों की संस्था है, किसानों के हित में आवश्यकता है कि नई तकनीक पर आधारित नैनो उर्वरकों एवं इफको के सभी अन्य उत्पादों के बारे में कृषकों को  जागरूक करते हुए दानेदार उर्वरकों पर निर्भरता कम हुए इसके प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव व सहकार सारथी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी ,इफको एसएफए हॉटस्पॉट वेद प्रकाश राय सहित 60 से अधिक लोगो की उपस्थिति रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

25 हजार का इनामिया बाल अपचारी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15.09.2026 …