गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्रों पर पर्याप्त कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड के माध्यम से खाते से रुपये निकालने और जमा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ग्राहक सेवा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन कैश की कमी के चलते उन्हें आवश्यकता के अनुसार धनराशि नहीं मिल पा रही है।ग्राहकों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से कैश की कमी का कारण पूछे जाने पर बताया गया कि शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के बाद बैंक से कैश की आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में ग्राहक सेवा केंद्र पर जो लोग रुपये जमा कर रहे हैं, उसी राशि में से जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा करके अन्य ग्राहकों को भुगतान किया जा रहा है।कैश की कमी के कारण कई ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। इससे खासकर ऐसे लोगों को परेशानी हो रही है, जिन्हें दैनिक आवश्यकताओं के लिए तत्काल नकदी की जरूरत है। ग्राहकों ने बैंक स्तर से पर्याप्त कैश उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि ग्राहक सेवा केंद्रों पर रुपये निकालने के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..