Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव की 9वें पुण्‍यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर: पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव की 9वें पुण्‍यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समता इंटर कॉलेज और समता पीजी कॉलेज के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री स्वर्गीय कालीचरण यादव की नौवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को कॉलेज परिसर में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल में शिक्षा की अलख जगाने और वंचित वर्ग के उत्थान में स्व. कालीचरण यादव का योगदान अतुलनीय है। उनके इन्हीं जनकल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें ‘शिक्षा के गांधी’ के रूप में जाना जाता है। वहीं, समता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. कमलेश यादव और वर्तमान प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा ने सभी से उनके जीवन आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। पुण्यतिथि के अवसर पर कॉलेज के दर्जनों विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद और विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रा अंशु, रुचि यादव, साक्षी और अदिति सहित अन्य विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजक व प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह यादव तथा प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह, सच्चेलाल यादव, डॉ. विंध्याचल यादव, सुदामा राम विश्वकर्मा, राम अवतार यादव, वंशराज यादव, श्यामा यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल संचालन समता पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीयूष वर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: छठ पर्व पर 16 नवंबर को जिले के समस्‍त माध्‍यमिक विद्यालयो में रहेगा अवकाश

गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार छठ पूजा के अवसर पर …