गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का श्रृंखला का 50वां मैच के रूप में एलेमिनेटर मैच अजंता अकादमी – ए और सीपीसी -येलो के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मृति राय एवं भावेश ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया | आज के मैच में अजंता अकादमी – ए ने टॉस जीतकर सीपीसी येलो को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी – येलो की टीम ने मनीष यादव के 50 रनों तथा कप्तान अश्विनी राय के 43 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 222 रनों के स्कोर खड़ा किया । अजंता अकादमी -ए के तरफ से अमित यादव व शिवम यादव ने 2-2 विकेट तथा कप्तान मोo आरिफ, अमित साहनी व सक्षम यादव ने 1-1 विकेट लिया | 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अजंता अकादमी – ए की टीम साक्षम यादव के 79 रनों की बदौलत मैच के 39वें ओवर की समाप्ति पर नौ विकेट के नुकसान पर 226 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया । सीपीसी येलो के तरफ से महातिम यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट तथा सौरभ यादव एवं विनीत सिंह राजपूत ने 2-2 विकेट तथा पवन राय व सूर्यांश ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय तथा भावेश ने अंपायर तथा ईशान और अरु ने स्कोरर की भूमिका निभाई |इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का 51वां अंतिम फाइनल मैच वेदांत क्रिकेट क्लब और अजंता अकादमी – ए के बीच खेला जायेगा |
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..