Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल गाजीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सनबीम स्कूल गाजीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

गाजीपुर। सनबीम स्कूल, गाजीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों, कर्मयोग तथा प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन के.पी. सिंह ने  दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण नृत्य, समूह नृत्य, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह का विशेष आकर्षण दही-हांडी एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीकृष्ण के बाल रूप और उनकी लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य, प्रेम, मित्रता और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने समारोह को यादगार बना दिया।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ऐतिहासिक स्‍थल भितरी बाजार में जलजमाव और गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। ऐतहासिक स्थल भितरी बाजार में गन्दे पानी की निकासी की व्‍यवस्था व  नाली की …