Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह के प्रयास से जौनपुर के दो बच्चियों का हुआ शिनाख्‍त, मां से पुलिस कर रही है पूछताछ

समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह के प्रयास से जौनपुर के दो बच्चियों का हुआ शिनाख्‍त, मां से पुलिस कर रही है पूछताछ

गाजीपुर। रामेश्वर घाट पर मिली दो बच्चियों के शवों की शिनाख्त, समाजसेवी कुँवर वीरेंद्र सिंह द्वारा सराहनीय पहल किया गया हैं। थाना कोतवाली अंतर्गत सैयदबाड़ा के रामेश्वर घाट पर दिनांक- 18.10.2026 को गंगा में पीली साड़ी में बंधे दो बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर समाजसेवी कुँवर वीरेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस के सहयोग से दोनों शवों को जिला अस्पताल के मोर्चरी रूम में सुरक्षित रखवाया और परिजनों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि ये दोनों बच्चियां जौनपुर की हैं, जिनको उनकी माँ लक्ष्मी देवी द्वारा दिनांक-{14.10.2026} को गंगा जी में फेंक दिया था। मृतका में साक्षी यादव, उम्र {12} वर्ष, पुत्री सत्येंद्र यादव, मीनाक्षी यादव, उम्र {8} वर्ष, पुत्री सत्येंद्र यादव हैं। मृतकों के चाचा सुधीर यादव के गाजीपुर पहुंचकर शिनाख्त करने पर, कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह, चौकी प्रभारी विजय दिवाकर और कांस्टेबल आशिक अली के सहयोग से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से अनुमति लेकर देर रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराकर शवों को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, इस मामले में थाना केराकत, जौनपुर पुलिस द्वारा आरोपी माँ लक्ष्मी देवी से पूछताछ की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

50 लाख रुपये के अवैध हेरोइन के सथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। उ0नि0 कौशलेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना रामपुर मांझा मय हमराह व प्रभारी स्वाट टीम …