Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / परिषदीय विद्यालय कंहईपुर की छात्राओं ने धरा नव दुर्गा का रूप

परिषदीय विद्यालय कंहईपुर की छात्राओं ने धरा नव दुर्गा का रूप

गाजीपुर। कंहईपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का जीवंत मंचन कर श्रद्धा, भक्ति और नारी शक्ति का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया। बालिकाओं की आकर्षक झांकी देखकर पूरा विद्यालय परिसर जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। प्रधानाध्यापक अवनीश यादव ने बताया कि स्कूली छात्राओं ने मां दुर्गा के नव स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप धारण करने वाली छात्रा अंशिका, अनुष्का, अंकिता, सृष्टि, शिवांगी, आयुषी, अर्पिता, करिश्मा, सुहानी, साक्षी ने माता की महिमा को जीवंत कर दिया। इस मनमोहक प्रस्तुति के जरिए समाज को यह संदेश दिया गया कि भारतीय सनातन परंपरा में नारी को शक्ति, साहस, त्याग और सृजन का प्रतीक माना गया है। नारी न केवल परिवार, बल्कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। बीइओ सैदपुर उदयचंद राय ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बालिकाओं के भीतर छिपी प्रतिभा, साहस और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। इससे छात्राओं में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और अपनी समृद्ध संस्कृति के प्रति गौरव की भावना जागृत होती है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ब्रह्म स्‍थान देवकली में स्‍थापित मां दुर्गा की भव्‍य प्रतिमा की क्षेत्र में हो रही है चर्चा

गाजीपुर। ब्रह्म स्थल देवकली परिसर में 50 फुट ऊंचा भव्‍य पाण्डाल का निर्माण किया गया …