Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विधानसभा चुनाव 2027: सदर गाजीपुर के मतदाता 50 वर्षों से नही कर रहे हैं विधायकों का रेनुअल  

विधानसभा चुनाव 2027: सदर गाजीपुर के मतदाता 50 वर्षों से नही कर रहे हैं विधायकों का रेनुअल  

शिवकुमार

गाजीपुर। सदर विधानसभा गाजीपुर के मतदाताओं के मिजाज का एक अलग ही अंदाज है। सदर विधानसभा के मतदाताओं ने पांच दशक से आजतक किसी भी विधायक का रेनुअल नहीं किया है। एक बार के बाद दोबारा किसी भी विधायक को विधानसभा जाने का अवसर नही दिया है। इस बात की चर्चा सियासी गलियारों में जोरों पर है कि क्‍या रेनुअल यह फार्मूला 2027 में भी लागू हो सकता है? यादव, बिंद बाहुल्‍य इस विधानसभा में लगभग 3 लाख 85 हजार मतदाता हैं। यादव, बिंद के बाद दलित, कुशवाहा और मुसलमान भी किसी भी राजनीतिक समीकरण को बनाने और बिगाड़ने में सक्षम हैं। 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के उम्‍मीदवार खलीउल्‍लाह कुरैशी विजयी होकर विधानसभा पहुंचे थे इसके बाद रामनारायन कुशवाहा लोकदल, अमिताभ अनिल दूबे कांग्रेस, उदय प्रताप सिंह भाजपा, राजबहादुर बसपा और 1996 में सीपीआई के टिकट पर राजेंद्र यादव विधायक निर्वाचित हुए थे। 2002 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्‍याशी उमाशंकर कुशवाहा ने राजेंद्र यादव को पराजित कर विधायक निर्वाचित हुए। 2007 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्‍याशी शादाब फातिमा ने उमाशंकर कुशवाहा को पराजित कर विधायक बनीं। 2012 में शादाब फातिमा का स्‍थानांतरण जहुराबाद विधानसभा में हो गया। सदर विधानसभा में सपा प्रत्‍याशी विजय मिश्र ने बसपा के राजकुमार गौतम को पराजित कर विधानसभा पहुंचे थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी डा. संगीता बलवंत ने सपा के राजेश कुशवाहा को पराजित कर विधायक निर्वाचित हुईं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्‍याशी जैकिशन साहू ने भाजपा प्रत्‍याशी डा. संगीता बलवंत को पराजित कर दिया और विधायक निर्वाचित हुए। विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरु हो गयी है सभी दल सर्वे कराकर अपने-अपने प्रत्‍याशियों को चुनने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। सपा से जैकिशन साहू सीटिंग विधायक हैं। कुछ छुटभईये सपा के नेता जय अखिलेश के नारे से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं लेकिन समय आते ही हासिये पर चले जायेंगे। क्‍योंकि सपा हाईकमान का संकेत है कि सीटिंग विधायकों का टिकट नहीं कटेगा। भाजपा से पूर्व मंत्री विजय मिश्र, सुरेश बिंद, विनोद अग्रवाल और अजय कुशवाहा टिकट के दौड़ में शामिल हैं। बसपा से पारसनाथ बिंद दावेदारी कर रहे हैं। अब देखना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जैकिशन साहू अपने पुरुषार्थ के बल पर चुनाव जीतकर 50 वर्षों का रिकार्ड तोड़ पाते हैं या नहीं यह आने वाला समय बतायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ऐतिहासिक स्‍थल भितरी बाजार में जलजमाव और गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। ऐतहासिक स्थल भितरी बाजार में गन्दे पानी की निकासी की व्‍यवस्था व  नाली की …