Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को सम्मान देने के लिए जुटे बच्चे

नंदगंज में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को सम्मान देने के लिए जुटे बच्चे

गाजीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शिक्षकों और शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने के लिए नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश और हिंदी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे रहे। शुक्रवार को देर शाम तक बच्चे अपने अभिभावकों के साथ बाजार में उपहार, ग्रीटिंग कार्ड और अन्य सामग्री खरीदते नजर आए। बच्चों ने अपने पसंदीदा शिक्षकों को भेंट देने के लिए विभिन्न प्रकार के उपहार खरीदे और उन्हें आकर्षक ढंग से पैक कराया। वहीं कई बच्चे घर पहुंचने के बाद स्वयं ग्रीटिंग कार्ड तैयार करने में जुट गए। बच्चों ने कार्ड पर ‘हैप्पी टीचर्स डे’ लिखकर अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की गई है। बच्चों में अपने गुरुजनों को सम्मानित करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें अनुशासन, संस्कार, नैतिकता और जीवन में आगे बढ़ने की सीख भी देते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ऐतिहासिक स्‍थल भितरी बाजार में जलजमाव और गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। ऐतहासिक स्थल भितरी बाजार में गन्दे पानी की निकासी की व्‍यवस्था व  नाली की …