Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: रसोईयो के लिए लाभदायक होगी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना- सपना सिंह  

गाजीपुर: रसोईयो के लिए लाभदायक होगी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना- सपना सिंह  

गाजीपुर। रायफल क्लब, गाजीपुर में आज पीएम पोषण योजनांतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया, जिसका रायफल क्लब, गाजीपुर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों द्वारा सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ0 संगीता बलवंत तथा विशिष्ट अतिथि प्रशासक जिला पंचायत सपना सिंह रहीं। समारोह में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों, शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र 05 रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर पात्र लाभार्थी रसोइयों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने सभी को  बधाई देते हुए कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना रसोइयों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण, सुगम एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों के मानदेय में वृद्धि करते हुए रू0 2,000 से बढ़ाकर रू0 3,000 किया गया है, जिससे उनके आर्थिक हितों को भी मजबूती मिली है। मा0 मुख्यमंत्री रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भाई बनकर यह उपहार स्वरूप दिया है। उन्होने उपस्थित रसोईयां बहनो से बच्चो को पौष्टिक एंव साफ सुथरा भोजन बनाकर देने को कहा क्योकि जब बच्चे स्वस्थ्य रहेगे तभी भारत का भविष्य स्वस्थ्य रहेगा।विशिष्ट अतिथि सपना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना रसोइयों एवं उनके आश्रितों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री जी ने एक भाई स्वरूप बनकर एक समाजिक सुरक्षा का कवच प्रदान किया है इसके लिए उन्होने मख्यमंत्री जी को बधाई दी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया  कि जनपद मे 6538 रसोइयां है जिनका पूर्व मे मानदेय दो हजार से बढाकर तीन हजार रूपये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है साथ ही 5 लाख रूपये तक का कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया जा रहा है जिससे वे सरकारी अस्पताल के साथ-साथ प्राईवेट अस्पताल मे भी अपना ईलाज करा सकते है।इसके साथ ही किसी तरह की दुर्घटना होने पर स्टेट बैक ऑफ इण्डिया द्वारा दो लाख रूपये का बीमा कवर भी एवं इनके डेªस के लिए रूपये 500 से बढाकर 1000 किया गया है। जनपद मे रसोईयो लगभग 500 से 600 पद रिक्त है जिसे जिला प्रशासन भरने का कार्य कर रहा है जिसमे स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को प्राथमिकता दी जायेगी।इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, रसोइया एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवती प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया। अंत में राजीव यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों, रसोइयों एवं उपस्थित गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: हनुमान मेडिकल हाल के तत्‍वावधान में कांवरियो के लिए आयोजित हुआ भण्‍डारा

गाज़ीपुर: पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर शहर के ददरीघाट गंगा …