Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीएम गाजीपुर ने किया कस्‍तूरबा गांधी आवासीय बाराचंवर का निरीक्षण, वार्डन को लगायी फटकार, कहा- मेनू के अनुसार उपलब्ध कराये भोजन

डीएम गाजीपुर ने किया कस्‍तूरबा गांधी आवासीय बाराचंवर का निरीक्षण, वार्डन को लगायी फटकार, कहा- मेनू के अनुसार उपलब्ध कराये भोजन

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बाराचवर का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए वृहद मरम्मत हेतु निदेशालय को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। छात्राओं ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को छात्राओं की समस्याओं का समुचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित वार्डन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्राओं को समय से मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्यालय में कुल नामांकित छात्राओं के सापेक्ष 53 छात्राएं उपस्थित मिलीं। विद्यालय में खराब पंखों को तत्काल रिपेयर कराने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान छात्राओं के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए एसडीएम मुहम्मदाबाद को क्षेत्र पंचायत अथवा ग्राम पंचायत के माध्यम से विद्यालय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने के निर्देश दिए। छात्राओं द्वारा खो-खो कोर्ट बनवाने का अनुरोध किए जाने पर सहमति प्रदान की। जिलाधिकारी ने छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं की आंखों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही डीबीटी का भुगतान शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर आवासीय सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं तथा खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: हनुमान मेडिकल हाल के तत्‍वावधान में कांवरियो के लिए आयोजित हुआ भण्‍डारा

गाज़ीपुर: पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर शहर के ददरीघाट गंगा …