Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: छात्राओ से छेड़खानी व धमकी देने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर: छात्राओ से छेड़खानी व धमकी देने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। अभियुक्तगणों द्वारा वादिनी तथा वादिनी के बहन व सहेली को स्कूल से वापस आते समय रास्ते में रोककर छेड़खानी व छींटाकसी करना, मना करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज देना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना सादात पर मु0अ0सं0 186/2026 धारा 296/127(2)/74/352/351(3)/ 78(1)  बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 9M/10 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था । अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सादात के कुशल नेतृत्व में सादात पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के सम्बंध में क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर शादियाबाद से मजुई चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते  से घटना से सम्बंधित तीन नफर अभियुक्तों 1.निलेश कुमार 2. प्रदीप चौहान 3. बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक मोटर साइकिल जिसका रजि.न. UP61BW0142 के सम्बन्ध कोई कागजात अभियुक्तगण द्वारा प्रस्तुत नही कर पाने की स्थिति मे मोटर साइकिल उपरोक्त को कब्जा पुलिस में लिया गया, जिसे अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट के अन्तर्गत मौके पर सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: हनुमान मेडिकल हाल के तत्‍वावधान में कांवरियो के लिए आयोजित हुआ भण्‍डारा

गाज़ीपुर: पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर शहर के ददरीघाट गंगा …