Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारत विकास परिषद के तत्‍वावधान में कजरी महोत्‍सव व रक्षाबंधन उत्‍सव का हुआ आयोजन

भारत विकास परिषद के तत्‍वावधान में कजरी महोत्‍सव व रक्षाबंधन उत्‍सव का हुआ आयोजन

गाजीपुर। भारत विकास परिषद् की ओर से कजरी महोत्सव एवं रक्षाबंधन उत्सव का दिव्य एवं भव्य आयोजन आदर्श पैलेस सरैयां पर संपन्न हुआ ‌।महिलाओं एवं पुरुषों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा।कजरी में विलुप्त हो रहे गायन विधा को जागृत करते हुए परंपरागत गीतों से महिलाओं ने सावन के मौसम में सकारात्मकता प्रदान की , और खूब तालियां बटोरी।परिषद् परिवार को संबोधित करते हुए संयोजक संजय कुमार ने कहा कि कजरी उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रसिद्ध एक लोकगीत है, जिसका मुख्य महत्व सावन के महीने में अपने प्रिय जनों हेतु प्रेम की अभिव्यक्ति करना  है। यह गीत लोक संस्कृति का एक अभिन्न अंग है ‌।इसे अक्सर त्योहारों और विशेष अवसरों पर गाया जाता है। यह गीत शास्त्रीय संगीत में भी लोकप्रिय है जिसे ठुमरी के साथ जोड़कर भी देखा जाता है ।ऐसा माना जाता है कि इस गीत की शुरुआत बनारस और मिर्जापुर से हुई है। समय के साथ-साथ  यह गीत अन्य प्रदेशों में खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित है। कजरी परंपरागत गीतों की लंबी श्रृंखला के साथ-साथ सामाजिक बंधन मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम भी है ।इसके बारे में कहा जाता है कि यह सावन का श्रृंगार है। हमारा देश परंपराओं और ऋतुओं का देश है ।भीषण गर्मी के पश्चात जब वर्षा होती है तो सभी राहत की सांस लेते हैं चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है जीव जंतु पेड़ पौधे सभी हरे-भरे हो जाते हैं और इस गीत से सामाजिक संस्कार और परंपरा का जुड़ाव बना रहता है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र पांड , सत्यपाल सिंह, संतोष पाल, मनीष राज चौबे, राधा मोहन सिंह, सुभाष चंद्र, अभिषेक वर्मा, प्रेम कुमार सिंह डॉक्टर डीपी सिंह बृजभान सिंह, जयप्रकाश, सुशील अग्रवाल,  धनंजय ओझा,विजय कुमार श्रीवास्तव सुधीर सिंह,अरविंद कुमार राय, कृष्णा तिवारी ,सुख विलास ,जयप्रकाश ,अरुण कुमार राय , शिवकुमार ,अनिल कुमार उपाध्याय , अतुल्य श्रीवास्तव ,राजेश कुमार श्रीवास्तव,  हरिवंश सिंह , रीता सिंह, शालिनी सिंह, प्रतिभा सिंह, मोहिनी श्रीवास्तव,  माया रानी ,अल्का वर्मा , साक्षी सक्सेना ,कल्पना भारद्वाज, रिंकी सिंह, मनोरमा राय, कंचन राय ,सुमन यादव, रंजू देवी, रेनू बाला राय,निरुपमा उपाध्याय ,संगीता राय, संध्या, नीतू यादव ,प्रतिमा तिवारी , सीमा राय, डॉ  विष्णु प्रिया,ललिता केशरी ,नीलम प्रकाश, सुषमा प्रकाश,माया नायर ,सविता सिंह, सोनी आदि उपस्थित रही,कार्यक्रम का संचालन सचिव सुमन लता राय ने किया । प्रारंभ में भारत माता एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन अनीता सिंह, अध्यक्ष अनीता यादव, कोषाध्यक्ष सिंधु सीता पाण्डेय, माधुरी यादव, अंजना राय, मनोरमा राय, जितेंद्र मोहन कृष्ण द्वारा किया गया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: सपा के बैठक में स्‍नातक एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय …