गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग, गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता का आयोजन केदार नारायण कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी, गाजीपुर के संयोजन में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी, गैबिपुर, गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य, केदार नारायण कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी (मेजबान विद्यालय) ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के उपरांत निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया—
चयनित खिलाड़ी
रामकरण इंटर कॉलेज, इशोपुर
साहिल यादव — अंडर-19, 60 किग्रा भार वर्ग
विनय चौहान — अंडर-17, 51 किग्रा भार वर्ग
आर्यन यादव — अंडर-17, 55 किग्रा भार वर्ग
कार्तिक विश्वकर्मा — अंडर-14, 43 किग्रा भार वर्ग
शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज 5. सुशील कुमार — अंडर-17, 45 किग्रा भार वर्ग
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को जूडो की तकनीक, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश यादव (शारीरिक शिक्षक), रामआशीष यादव (जूडो कोच), राजेश यादव, रुद्रपाल यादव, गौरव सिंह, अच्छेलाल पाल, बृजेश यादव, अजय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..