गाजीपुर। कुशवाहा महासभा गाजीपुर के ब्लाक बाराचवर संगठन द्वारा आशीर्वाद मैरिज हॉल उतराव में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गयी।मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि बुद्ध धम्म हमें बुद्ध के ज्ञान,करुणा और शांति के मार्ग का अनुसरण करने तथा अहिंसा,सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।भगवान बुद्ध ने संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए सांसारिक सुखों का परित्याग कर सन्यास जीवन को अपनाया।बौद्ध धम्म ने भारतीय समाज,कला,धर्म और दर्शन के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।बौद्ध धर्म में किसी प्रकार का भेदभाव,उच-नीच की भावना नहीं है।भगवान बुद्ध का मानना था कि व्यक्ति कर्म से महान होता है न की अपनी जाति से।गौतम बुद्ध ने कहा है कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है।यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी।इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।बौद्ध धर्म ही अपने तत्कालीन समय में एक ऐसा धर्म था जिसने स्त्रियों को भी पुरुषों के समान माना तथा संघ का दरवाजा उनके लिए खोल दिया।इसमें समानता का सिद्धांत समाहित है।कुशवाहा महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष श्री रामराज कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को उदारता,सहनशीलता,नैतिकता, करुणा,न्याय,बंधुत्व व मैत्री पर आधारित धम्म का पाठ पढ़ाया। दुनिया को मध्यममार्ग का एक नया रास्ता दिखाया।यह धर्म मानवीय एवं वैज्ञानिकवादी धम्म है।उनका यह मानना था कि हम जो कुछ भी है वह हमारे विचारों का परिणाम है।किसी को भी मेरी बात केवल मेरे प्रति गौरव का भाव होने के कारण स्वीकार नहीं करनी चाहिए।महासभा के जिला उपाध्यक्ष अलगू कुशवाहा ने बताया कि बौद्ध धर्म के कारण भारतीय सभ्यता और संस्कृति का विदेशों में प्रसार हुआ सम्राट अशोक ने इस धर्म को श्रीलंका व अन्य देशों में प्रसारित किया तथा कनिष्क ने इसे मध्य एशिया तक पहुंचा दिया।धम्म के विकास के साथ-साथ इन देशों से व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध भी स्थापित हुआ जिससे अनेक विद्वान ज्ञान की खोज में भारत आए जिसका परिणाम यह रहा की भारत की बौद्ध विहार दार्शनिक शिक्षा का केंद्र बन गए।नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय की ख्याति दूर विदेशों तक में पहुंची जिससे बाहरी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने भारत आने लगे।इस अवसर पर बाराचवर ब्लाक के अंतर्गत यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में समाज के सफल मेधावी छात्र-छात्राओं जिसमें उतराव गांव की निवासी जनपद बलिया की हाईस्कूल टापर रिया कुशवाहा पुत्री स्व०भृगुनाथ कुशवाहा को अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर समेत अन्य मेधावियों के साथ डिफेंस मंत्रालय में आडिटर के पद पर चयनित अंकेश कुशवाहा को भी अंगवस्त्र देकर कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष रामराज कुशवाहा, महासचिव जयप्रकाश,ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास आदि ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किया।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,हीरा कुशवाहा,रामसुमेर कुशवाहा, नंदू,विनोद,पशुपत,सत्य प्रकाश,रामजन्म,नारद,बनवारी, रामाशीष,संतु,हरिश्चंद्र,पलटवारी, वशिष्ठ,सुनील,कन्हैया,भगवान, विक्रम,सिंहासन,संतोष,कमलेश, पारस,बलिराम,रामभजन,राधेश्याम, भंते तारकेश्वर आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक सुदर्शन कुशवाहा तथा संचालन महासभा के जिला महासचिव जयप्रकाश कुशवाहा ने किया।
