गाजीपुर। भाजपा स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान के तहत पूर्व विधायक शिवपूजन राम के नेतृत्व में महमूदपुर पाली, माऊपारा ग्राम मे घर- घर जाकर जनसंपर्क कर पत्रक वितरण करने के साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बूथ समिति की बैठक में पूर्व विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आम जनता को राहत पहुँचाने की दिशा में अनवरत कार्य कर रही है। भाजपा एक मात्र पार्टी है जिसमे कार्यकर्ता का सम्मान सबसे ऊपर है। एक कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचने का अवसर सुलभ है।उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों से जन जन को अवगत कराते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा आठ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भय ,भूख, भ्रष्टाचार से देश की जनता को छुटकारा दिलाते हुए विकास की नयी पटकथा लिखी है।आज प्रदेश की जनता अपराधियों के भय से दूर निडर होकर अपनी दिनचर्या में लगी है। इस अवसर पर कमलेश पाण्डेय, मुजिबुर्रहमान ,राजेश जायसवाल, आंसू दूबे, अंगद दूबे, सुबेदार राजभर,गुरुप्रसाद गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा,प्रवीण त्रिपाठी,तेरसू यादव आदि लोग मॊजूद थॆ।
