Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: संकट के दौर से गुजर रहा है देश- सपा प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल

गाजीपुर: संकट के दौर से गुजर रहा है देश- सपा प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप मे शामिल होने आये प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल जी का पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। अपने विचार व्यक्त करने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जी ने डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओ को उनके रास्ते पर चलकर देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने और मा.अखिलेश जी को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। इस पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  मा. श्याम लाल पाल ने कहा कि आज  देश संकट के दौर से गुजर रहा है,लोकतंत्र और संविधान के मर्यादा की धज्जियां उड़ायी जा रही है,गरीबों पिछड़ो का कोई पुरसाहाल करने वाला  नही है, न कोई कानून व्यवस्था है न पुलिस का खौफ,सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं,बेरोजगार नौजवान आत्महत्या कर रहे है,कमर तोड़ मंहगाई से जनता खुन के आंसू रो रही है।इसके उलट भाजपा सरकार  अपनी झूठी प्रशंसा करने मे व्यस्त है । उन्होंने भाजपा  कहा कि अम्बेडकर साहब के संविधान के बदले वह  देश पर अपने मन-विधान और नागपुर का संविधान  थोपना चाहती है। जिसे समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने  अमित शाह द्वारा अम्बेडकर साहब पर किये गये   अभद्र टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब पर की गयी इस टिप्पणी से पूरे पीडीए समाज को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंनेे कहा कि भाजपा के मन मे जन्म काल से ही पिछड़ो दलितों के प्रति नफरत और विद्वेष भरा पड़ा है।  उन्होंने भाजपा को प्रभुत्ववादी ताकतों की जमात बताते हुए कहा कि  प्रभुत्ववादी हमेशा बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय समय पर उनके खिलाफ तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं क्यूकि बाबा साहेब  के सबके बराबरी का सिद्धांत उन्हें पसन्द नही है। बाबा साहेब चाहते थे कि समाज के सभी लोग बराबरी से एक पांत में बैठे। बाबा साहेब के खिलाफ उनके इस तिरस्कार पूर्ण बयान से उनके इस मानसिकता का भी पता चलता है कि संविधान और लोकतंत्र मे वह विश्वास नही रखते है। वह अपनी तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों से इस देश को चलाना चाहते है। उन्होंने गांधी,लोकनायक जयप्रकाश और अम्बेडकर जी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के मन मे देश के महापुरूषों के लिए कोई सम्मान नही है। महापुरूषों का अपमान करना उनकी फुतरत रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को गरीबों,पिछड़ो, दलितों का मसीहा बताते हुए कहा यह सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नही है। मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसी तमाम बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते है। उन्होंने कहा मस्जिदों मे मंदिर खोजना,जातीय एवं मजहबी फितरत फैलाना इनका मूल मकसद रह गया है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है। देशहित में  जल्द से जल्द  सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है। उन्होंने अमित शाह की टिप्पणी को बाबा साहब का ही नही बल्कि देश के संविधान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता,अखंडता, भाईचारे,सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता,समाजवाद तथा गरीबों की खुशहाली के लिए बाबा साहेब के संविधान को बचाना होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, बलिराम पटेल, जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी  यादव, डाॅ नन्हकू यादव,  मुन्नीलाल राजभर, आलोक कुमार, सूरज राम बागी , गरीब राम,खेदन यादव, पूजा गौतम,जै हिंद यादव,रामजन्म चौहान,हरेन्द्र विश्वकर्मा,रविन्द्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर,डाॅ समीर सिंह, तहसीन अहमद,सिकंदर कन्नौजिया,आजाद राय, शौर्या सिंह,राजेंद्र यादव, नगेन्द्र कुशवाहा,लल्लन राम, विमल सोनकरवंशबहादुर कुशवाहा,रीता विश्वकर्मा,परशुराम बिंद,नन्दलाल यादव,अनीता यादव, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र यादव टिंकू,रणजीत यादव, अवनीश विधार्थी,प्रभुनाथ  राम,नरेन्द्र यादव, अनिल यादव, अभिषेक कुशवाहा,सुभाष यादव,रामवचन यादव, इलियास अहमद, दिनेश यादव,अनिल कुमार यादव, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …