Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृष्णापुरी कालोनी में नाला जाम होने से मुहल्ले में घुसा गंदा पानी

कृष्णापुरी कालोनी में नाला जाम होने से मुहल्ले में घुसा गंदा पानी

गाजीपुर। रौजा क्षेत्र के कृष्णापुरी कालोनी में मेन नाला जाम होने से मुहल्ले में नाले का पानी घुस जाने से लोग संक्रमित हो रहे है। वही मुहल्ले वासी लगातार डीएम से लगायात आईजीआरएस पोर्टल पर बार बार शिकायत की जा रही है परंतु अधिकारियों को जू तक नहीं रेंग रहा है। वही मोहल्लेवासी ने अपने ग्राम प्रधान पर भी गंभीर आरोप लगाते हुवे बताया कि ग्राम प्रधान कभी भी मुहल्ले का और मेन नाला साफ नहीं करवाते है और नाही कभी इस मुहल्ले में सफाई कर्मी आते है जिनकी इन लोगो की लापरवाही से लगातार मोहल्लेवासियों में संक्रमण फैलने की आशंका बराबर बनी हुई है। वही मोहल्लेवासी अनिल पांडेय,कैलाश उपाध्याय, बीके राय,अजीत दुबे,उमेश दुबे सहित समस्त क्षेत्रवासियों में पानी निकासी नहीं होने पर रोष व्याप्त है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …