Breaking News
Home / खेल / त्रिलोकीनाथ मेमोरियल टूर्नामेंट लीग 2024-25 का आज लगातार दूसरा मैच गाजीपुर टीम ने 65 रनों से जीता

त्रिलोकीनाथ मेमोरियल टूर्नामेंट लीग 2024-25 का आज लगातार दूसरा मैच गाजीपुर टीम ने 65 रनों से जीता

गाजीपुर। त्रिलोकीनाथ मेमोरियल टूर्नामेंट गोरखपुर स्टेट लेवल क्रिकेट लीग 2024-25| आज का मैच गाजीपुर टीम  और सिद्धार्थनगर टीम के बीच सेंट्रल कॉलेज के ग्राउंड पर खेला गया| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने जानकारी दिया की आज के मैच में गाजीपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने के लिए फैसला किया| पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम से देवराज 30 रन तथा के पवन ने 7 रनों के बदौलत 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाया| सिद्धार्थनगर टीम के तरफ से पियूष -4, अलोक -3, करीम -2, आनंन्द -2,   मो कैफ-0,  सन्नी- 0 ने  विकेट लिया| 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिद्धार्थनगर टीम  ने मैच के 29 ओवर के चौथे गेद पर 87 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गयी| सिद्धार्थनगर टीम की तरफ से सागर ने सर्वाधिक 12 रन बनाया| गाजीपुर के तरफ से ब्रिजेश- 4, तौफीक- 2, संदीप-2, किशन-1, विनत- 1 ,आकाश- 0 विकेट लेकर 65 रनों से गाजीपुर टीम ने दूसरा मैच जीत लिया| गाजीपुर टीम से मैन ऑफ़ द मैच ब्रिजेश बिन्द रहे और गाजीपुर टीम को लगातार दूसरी जीत की शुभकामनाये और टीम मैनेज़र रंजन सिंह उपस्तिथ थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …